चंडीगढ़ः Farmers protest in Chandigarh today… किसानों ने आज चंडीगढ़ मोर्चा लगाना है। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंटस पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सभी प्वाइंटस पर करीब 2500 जवान तैनात किए गए है। थानों के एसएचओ को थाना नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए है। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हर हाल में चंडीगढ़ कूच करेगा।
Farmers protest in Chandigarh today… सरकार जहां भी उनको रोकेगी, वे धरने पर बैठ जाएंगे। किसानों का कहना है कि जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, वहीं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस ने भारी सुरक्षा तैनात करके शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया है और यात्रियों को इन मार्गों से बचने की सलाह जारी की है।
भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से सड़कों, राजमार्गों और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध नहीं करने की अपील की है क्योंकि इससे जनता को असुविधा होगी।
Leave a Comment