Latest News

आखिर क्यों दिया मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा, नए सीएम का ऐलान जल्द

इंफालः Why did Manipur Chief Minister resign… मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा इस्तीफा देने से प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। देखना होगा कि राज्य में आगे क्या होता है। इसमें केंद्र सरकार की भूमिका भी अहम रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक अगले दो दिनों के अंदर भाजपा नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर सकती है।

Why did Manipur Chief Minister resign… सीएम बीरेन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाताक की थी। इस मुलाकात के बाद वह इंफाल लौटे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अगर इस्तीफे से पहले के पूरे घटनाक्रम की बात करें तो 2/3 फरवरी को मणिपुर गवर्नर अजय भल्ला दिल्ली आए थे।

Why did Manipur Chief Minister resign… उन्होंने गृहमंत्री से मुलाकात की थी। राज्य के ताजा हालात पर विस्तृत रिपोर्ट दी थी। 4 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने एन बीरेन सिंह के कथित ऑडियो को लेकर सीएफएसएल से 1 महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। बीरेन सिंह के इस ऑडियों में सीएम द्वारा सूबे में हिंसा फैलाने की बात कही गई थी।

Why did Manipur Chief Minister resign… 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन एन बीरेन सिंह दिल्ली आए थे, वो गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय मांगा था। दिल्ली में उनकी प्रत्यक्ष मीटिंग नहीं हुई। 6 फरवरी को एन बीरेन सिंह महा स्नान करने प्रयागराज गए, जहां उनके कई साथी कैबिनेट मंत्री भी स्नान करने गए थे। 6 फरवरी को प्रयागराज में मणिपुर के गवर्नर अजय भल्ला भी गए थे और उन्होंने भी कुंभ स्नान किया था।

Why did Manipur Chief Minister resign… 7 फरवरी को एन बीरेन सिंह प्रयागराज से दिल्ली लौटे। 9 फरवरी को बीरेन सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात हुई, उसके बाद जाकर इस्तीफा दिया. आज के इस पूरे घटनाक्रम में मणिपुर के प्रभारी संबित पात्रा एन बिरेन सिंह के साथ थे। दिल्ली की बैठक से लेकर इंफाल राजभवन इस्तीफा तक संबित साथ रहे।

Leave a Comment

Website Powered by Hostinger.