Latest News

AAP आज खोलेगी दिल्ली के लिए पिटारा, अरविंद केजरीवाल जारी करेंगे घोषणा पत्र

ऩई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ‘संकल्प पत्र’ को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए हैं। संकल्प पत्र के तीसरा भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया। AAP चीफ अरविंद केजरीवाल आज दिल्लीवालों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएगा। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार चुनावी घोषणाएं कर रही है। इससे पहले आप ने 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया।

दिल्ली में पढ़ाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए फ्री बस यात्रा करने की घोषणा आम आदमी पार्टी ने की है।

Leave a Comment

Website Powered by Hostinger.